थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद ।

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक स्कूटी बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन दिनांक 09.05.2026 को वादी श्री पुनीत रंजन द्वारा थाना शालीमार गार्डन पर लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 07.05.2026 को किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरी स्कूटी घर के बाहर से चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 12.5.2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 अभियुक्त 1. दिलशाद उर्फ हड्डा पुत्र मौ० सुभान निवासी ए 118 गली नं0 5 जवाहर पार्क थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष 2. रिहान उर्फ बच्चा पुत्र परवेज निवासी जवाहर पार्क की गली नं0 3 के सामने वाली झुग्गी झोपड़ी पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 20 वर्ष को नाले के पास शालीमार गार्डन गाजियाबाद से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब हम दोनों लोग नशे के आदी है व नशे के लिए चोरी करते हैं। यह स्कूटी हम दोनों ने 3-4 दिन पहले शालीमार गार्डन एक्स 1 से चोरी की थी। जिसे हम दोनों ने पुरानी सीमापुरी की झुग्गी में छिपा दिया था। इस स्कूटी को बेचकर हम दोनों पैसों को बराबर बराबर बांट लेते व नशा करने में खर्च कर लेते। आज हम दोनों इस स्कूटी को लेकर बेचने के लिए जा रहे थे कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-

1. दिलशाद उर्फ हड्डा पुत्र मौ० सुभान निवासी ए 118 गली नं0 5 जवाहर पार्क थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष।2. रिहान उर्फ बच्चा पुत्र परवेज निवासी जवाहर पार्क की गली नं0 3 के सामने वाली झुग्गी झोपड़ी पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 20 वर्ष ।बरामदगी का विवरण:-चोरी की एक स्कूटी बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद पर चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ।थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें