थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैट्री एवं वाहन आदि की चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त को चोरी की 01 मोटर साईकिल, 3860/-रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त आटो सहित गिरफ्तार।

थाना सिहानी गेट पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैट्री एवं वाहन आदि की चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त को चोरी की 01 मोटर साईकिल, 3860/-रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त आटो सहित गिरफ्तार।

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना,दिनांक 11.05.2026 को थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सिहानीगेट क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैट्री एवं वाहन आदि चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त सीटू को चोरी की 01 मोटर साईकिल सम्बन्धित मु0अ0सं0 बीएनएस व 3860 रुपये नकद सम्बन्धित मु०अ०स बीएनएस व घटना में प्रयुक्त आटो सहित पीता फार्म के पास भाटिया रोड से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछने पर बताया साहब मैं गाँजा स्मैक का नशा करता हूँ। कुछ लडके मुझे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गाँजा पीते हुए मिल गये थे जहाँ उनके साथ अचानक चोरी की घटना करने के लिये मेरी उनसे बात हुई थी मुझे उनमें से किसी ने अपना नाम पता नही बताया था यह जो मेरी पैंट की जेब से 3860 रुपये आपको मिले है। यह मैने और मेरे उन अज्ञात साथियों ने दिनांक 06.05.2026 की रात को करीब 03-04 बजे इसी टैम्पो से जाकर नेहरुनगर राकेश मार्ग गाजियाबाद के एक ऑफिस से कुछ कम्प्यूटर सिस्टम के इलेक्ट्रॉनिक पार्टस, बैट्री आदि तथा करीब 13,000 रुपये नकद चोरी किये थे वह सभी चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक सामान मैने व मेरे साथियों ने राह चलते हुए लोगों को सस्ते दामों पर बेच दिया और बेचकर आये पैसों तथा चोरी किये 13,000 रुपयों को हमने आपस में बाँट लिया था  यह जो 3860 रुपये आपको मिले है यह उसी चोरी के रुपयो मे से बचे हुए रुपये है। यह तीन पहिया टैम्पो मेरे एक मिलने वाले साथी का है। मै इसी टैम्पो तथा किराये पर टैम्पो लेकर चोरी की घटना करने के लिए पहले.दिन में घूम फिरकर रैकी करता हूँ। इन्ही अलग-अलग टैम्पूओं में बैठकर रात मे घर व दुकानो के बाहर खड़े मोटरसाईकिल आदि वाहन तथा वाहनो की बैट्री एवं अन्य घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणें तथा नकदी की चोरी कर ले जाता हूँ, चोरी किए गये सामान तथा दो पहिया वाहनो को छिपाकर रख लेता हूँ तथा बाद में चोरी किये सामान व वाहनों को राह चलते व्यक्तियों का उचित दामों पर बेच देता हूँ।  इसी तरह मैने अपने अब से करीब डेढं-दो महीने पहले रात में वाल्मीकि कुंज पटेलनगर गाजियाबाद के एक घर के बाहर से खड़ी एक मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना को चोरी किया था।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः 1. सीटू पुत्र रमेश निवासी कृष्णा मेडिकल के सामने वाली गली आश्रम रोड नन्दग्राम थाना नन्दग्राम गाजियाबाद  बरामदगी का विवरणः 1. एक प्लेटिना मोटर साईकिल नं0 UP14 DK 7170 सम्बन्धित मु0अ0सं0 0124/26 धारा 303(2), 317(2), 317(4) बीएनएस,2. 3860 रुपए नकद सम्बन्धित मु0अ0सं0 0183/26 धारा 305,317(2),317 (4) बीएनएस 3. घटना में प्रयुक्त आटो UP14QT 9556 आपराधिक इतिहास 1. अभियुक्त सीटू उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना सिहानीगेट पर चोरी के 02 व आर्म्स एक्ट 02 व चोरी की योजना का 0। अभियोग कुल 05 अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली टीम थाना सिहानी गेट पुलिस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें