मेरठ तिराहा से सिद्धार्थ विहार जाने वाले कट को स्थायी रूप से बंद कर,नई यातायात व्यवस्था लागू कृपया सर्व साधारण को सूचित किया जाता है
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा 




कृपया सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है,कि मोहननगर की ओर से आकर सिद्धार्थ विहार की ओर जाने वाला यातायात वर्तमान में मेरठ तिराहा कट से दाहिने मुड़कर गंतव्य को जाता है, उक्त के कारण सिद्धार्थ विहार से नया बस अड्डा व मेरठ की ओर जाने वाला यातायात एवं मोहननगर की ओर से मेरठ तिराहा होकर मेरठ/हापुड़ तिराहा की ओर जाने वाले यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे उक्त स्थान पर बार-बार जाम एवं यातायात अवरोध की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।उक्त समस्या के स्थायी समाधान तथा गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 12.05.2026 से सिद्धार्थ विहार की ओर जाने वाले कट को RCC बैरियर लगाकर स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। नयी व्यवस्था के अंतर्गत अब मोहननगर की ओर से सिद्धार्थ विहार जाने वाला यातायात मेरठ तिराहा से आगे गाजियाबाद RRTS स्टेशन के पास से दाहिने मुड़कर, टैंक तिराहा होते हुए नया बस अड्डा पुल की साइड रोड होकर सिद्धार्थ विहार की ओर जाएगा।यातायात पुलिस, कमिश्नरेट गाजियाबाद आमजन से अपील करती है, कि परिवर्तित यातायात व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा सदैव यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।सुरक्षित चलें – सुरक्षित रहें। पुलिस उपायुक्त-यातायात, कमिश्नरेट-गाजियाबाद।यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpol,यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904












