मा० सभापति श्रीमती वन्दना वर्मा की अध्यक्षता में विधायी समाधिकार समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न,मा0सभापति महोदया को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर 











विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें: श्रीमती वन्दना वर्मा जी, (मा० सभापति), जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की स्वीकृति/अस्वीकृति की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें: श्रीमती वन्दना वर्मा जी, (मा० सभापति)गाजियाबाद।दिनांक: 12/05/2026दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में श्रीमती वन्दना वर्मा जी, (मा० सभापति) के सभापतित्व में उ०प्र० विधान परिषद् की “विधायी समाधिकार समिति” की समीक्षा बैठक सम्पन्न सम्पन्न हुई। बैठक में हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के अधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से श्रीमती वन्दना वर्मा (मा० सभापति), डॉ0प्रज्ञा त्रिपाठी मा0सदस्य, श्री दिनेश कुमार गोयल मा0सदस्य, श्री नन्द किशोर गुर्जर मा0विधायक लोनी, श्रीमती ममता त्यागी जिला पंचायत अध्यक्ष गाजियाबाद, श्री अजय कुमार अपर निजी सचिव, श्री संजय कुमार समिति अधिकारी, श्री सुनील कुमार आर्य समीक्षा अधिकारी, श्री अभय सिंह प्रतिवेदक को पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ, पौधा, प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मानित किया गया। विकास भवन प्रांगण में पहुंचने पर मा0सभापति महोदया को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। मा0समिति द्वारा क्रमवार हापुड़, गौतमबुद्धनगर तदोपरांत गाजियाबाद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी।बैठक के दौरान सभी जनपदों समस्त जिलास्तरीय अधिकारी से जनपदों में विभिन्न जिला स्तरीय समितियों में माननीय सदस्य विधान परिषद् को नामित किये जाने एवं मा० सदस्य विधान परिषद् की भागीदारी का विवरण तथा मा० सदस्य विधान परिषद् के द्वारा दिये गये पत्रों के जवाब देने की स्थिति का विवरण लिया गया। इसके अलावा गृह विभाग से जनपद के क्षेत्रीय सदस्य विधान परिषद् एवं सदस्य विधान सभा को उपलब्ध करायी गयी सुरक्षा के विवरण से अवगत हुए। इसके साथ ही जनपदों के ग्राम्य विकास, लोक निर्माण, सिंचाई खण्ड, पंचायती राज एवं जिला पंचायत, पर्यटन, ऊर्जा, नियोजन, गृह, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, महिला कल्याण, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा, नगर निगम आदि विभागों से वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 तक हुए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें विधायक कोटे के अर्न्तगत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में सदस्य विधान परिषद् की भागीदारी का विवरण, कितनेप्रस्ताव माननीय सदस्य विधान परिषद् व माननीय सदस्य विधान सभा से प्राप्त हुये तथा प्राप्त प्रस्तावों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण सहित प्रगति के बारे में अवगत हुए। मा० सभापति महोदय ने निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों द्वारा प्रेषित प्रस्तावों की स्वीकृति/अस्वीकृति संबंधी पूर्ण जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधि/सदस्य को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु संबंधित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अथवा सहयोग अपेक्षित हो, तो उनसे आवश्यकतानुसार संपर्क स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि प्रस्ताव स्वीकृत होने के उपरांत संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए तथा कार्यों की प्रगति से संबंधित जनप्रतिनिधि/सदस्य को समय-समय पर अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त, उद्घाटन कार्यक्रमों एवं संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने के अवसर पर स्थानीय व संबंधित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए तथा शिलापट्टों पर जनप्रतिनिधियों/समिति सदस्यों के नाम भी अंकित कराए जाएं।सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर पात्र को लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएं। उक्त योजनाओं के प्रचार—प्रसार हेतु जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त किया जाए, जिससे प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं के प्रति जागरूक हो सके और अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। मा0 सभापति ने कहा कि विकास कार्यों को और तीव्र गति से कराया जाये। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुँचायें। विभागवार दिये गये निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाये तथा अनुपालन आख्या से समिति को अवगत कराया जाये माननीय सभापति महोदय ने बैठक के समापन के दौरान कहा कि बैठक अत्यंत सफल रही तथा अधिकारियों द्वारा सभी प्रश्नों के संतोष जनक उत्तर प्रस्तुत किए गए।जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कहा कि मा0सभापति महोदय एवं समिति द्वारा दिए गए आदेशों का पूर्ण पालन करते हुए समिति को अवगत कराया जायेगा। साथ ही उन्होने समिति एवं अधिकारियों को बैठक को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।बैठक में हापुड़, गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद के सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।












