महेशगंज थाना क्षेत्र में आंधी का कहर, सराय सदभावा गांव मे भारी नुकसान
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़ जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र के सराय सदभावा के पास तेज आंधी और खराब मौसम के चलते भारी नुकसान देखने को मिला। तेज हवाओं की वजह से सड़क किनारे लगा बिजली पोल गिर गया, वहीं आसपास पेड़-पौधे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक आई तेज आंधी से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई बड़ा वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गिरे हुए पोल और फैले मलबे के कारण कुछ समय तक आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग को सूचना देकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी ने मचाई तबाही












