एटा के MP नगर की सैयद वाली गली बनी तालाब जलभराव से लोग परेशान

एटा के MP नगर की सैयद वाली गली बनी तालाब जलभराव से लोग परेशान

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। MP नगर स्थित सैयद वाली गली में हाल ही में हुई बारिश के बाद भारी जलभराव की समस्या सामने आई है। गली में रह रहे लोगों और वहां से गुजरने वालों को कीचड़, गंदगी और बदबू से भरे पानी में चलना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया है, जिससे गली में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बन गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात से पहले कोई सफाई या नाला सुधार का कार्य नहीं किया गया, जिससे अब गली में जलजमाव और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है।

लोगों का यह भी कहना है कि जलभराव के चलते मच्छरों की भरमार हो गई है, जिससे डेंगू, मलेरिया और त्वचा रोग जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं इस स्थिति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने वार्ड सदस्य और नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नियमित सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें एटा में दलितों और बुद्ध प्रतिमा अपमान के खिलाफ उबाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें