धरने से पहले सख्ती: सपा जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी हाउस अरेस्ट

धरने से पहले सख्ती: सपा जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी हाउस अरेस्ट

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सपा के जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी को उनके मारहरा स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है।

यह कदम सिरसा बदन गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना के विरोध में सपा द्वारा घोषित 9 जुलाई के धरने को लेकर उठाया गया। घटना के बाद सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने गांव का दौरा किया था और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद धरने की घोषणा की गई थी।

जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी ने बताया कि उन्होंने धरने के लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति को निरस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की गई है।

फिलहाल जिले में पुलिस अलर्ट मोड में है, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

ये भी पढ़ें एटा में दलितों और बुद्ध प्रतिमा अपमान के खिलाफ उबाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें