औद्योगिक आस्थान विद्युत उपकेंद्र पर हुआ वृक्षारोपण, 50 पौधे रोपे गए
संवाददाता – योगेंद्र सिंह. एटा। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औद्योगिक आस्थान स्थित विद्युत उपकेंद्र पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र और अधिशाषी अभियंता सत्य नारायण के नेतृत्व में कुल 50 पौधे रोपे गए। अधिकारियों ने बताया कि वृक्षारोपण से न केवल वायु प्रदूषण में कमी आती है, बल्कि यह ऑक्सीजन के स्तर को भी बढ़ाता है, जिससे मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस मौके पर उपखंड अधिकारी श्री उग्रसेन और अवर अभियंता श्री ललित कुमार राणा भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ती है और विद्युत विभाग के परिसर की हरितिमा व सौंदर्य में भी वृद्धि होती है। यह पहल न सिर्फ विभाग बल्कि आसपास के समुदाय के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।
ये भी पढ़ें एटा के MP नगर की सैयद वाली गली बनी तालाब जलभराव से लोग परेशान













