सावन में कावड़ यात्रा शुरू, रेलवे अंडरपास में भरा पानी बना बाधा

सावन में कावड़ यात्रा शुरू, रेलवे अंडरपास में भरा पानी बना बाधा

संवाददाता – योगेंद्र सिंह

एटा। सावन का पवित्र माह शुरू होते ही कावड़ यात्रा का सिलसिला तेज हो गया है। नगर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों कावड़िए गंगा जल लेने हरिद्वार और अन्य तीर्थ स्थलों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। लेकिन रेलवे रोड स्थित अंडरपास में जलभराव से उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न हो रही है।

बारिश के बाद अंडरपास में पानी भर जाने से बाइक, साइकिल, पैदल यात्रियों और कावड़ियों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह समस्या हर बारिश में आती है, लेकिन नगर पालिका और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अंडरपास से पानी की निकासी कराई जाए ताकि कावड़ यात्रा निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सावन का यह पवित्र महीना आस्था से जुड़ा है और ऐसे में यात्रियों को कोई भी कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

“हर साल अंडरपास में पानी भरता है, इस बार भी वही हाल है। कावड़ लेकर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को जल्दी व्यवस्था करनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें गुरु पूर्णिमा पर महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें