प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी दीपक भूकर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी दीपक भूकर ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान एसपी ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही प्रत्येक प्रकरण का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास व धमकी देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें