पंधी में 31 मई को होगा एक दिवसीय रामायण कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धेय कामता प्रसाद शरण जी करेंगे संगीतमय वाचन
संवाददाता: विशेष प्रतिनिधि | ग्राम पंधी में आगामी 31 मई 2026, रविवार को एक दिवसीय भव्य रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय श्रीमती शिवकुमारी गोस्वामी जी की पुण्य स्मृति में गोस्वामी परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
परम पूज्य वक्ता करेंगे संगीतमय वाचन
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में परम पूज्य श्री कामता प्रसाद शरण जी महाराज उपस्थित रहेंगे। उनके मुखारविंद से श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की महिमा, आदर्श जीवन और रामायण के प्रेरणादायक प्रसंगों का संगीतमय श्रवण कर सकेंगे।
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक: 31 मई 2026 (रविवार)
समय: रात्रि 7 बजे से प्रभु इच्छा तक
स्थान: दामाद पारा, पंथी देवरी रोड, क्रिकेट ग्राउंड के पास, पंधी
भव्य तैयारियों में जुटा गोस्वामी परिवार
भाजयुमो महामंत्री जयरामनगर मंडल यशवंत गिरी गोस्वामी सहित पूरे गोस्वामी परिवार द्वारा आयोजन की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
दैनिक चक्र — धर्म, संस्कृति और समाज की हर खबर
ये भी पढ़ेंसपा नेता व अभिनेता राकेश राजपूत का बोर्ड उखाड़ा, पुलिस से कार्रवाई की मांग












