उज्जैन शिप्रा नदी के बड़े पुल पर हादसा होते-होते बचा।

उज्जैन शिप्रा नदी के बड़े पुल पर हादसा होते-होते बचा।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

जहां उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को देखते हुए जहां विकास कार्य प्रगतिशील हो रहे हैं। वहीं रामघाट के कार्यों को भी गति के साथ पूरा किया जा रहा है। इसी के चलते पानी टैंकरों के अलावा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पानी पहुंचाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी कार्य पर लगाया गया है। वही आज शिप्रा के बड़े पुल से आ रही फायरब्रिगेड गाड़ी एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। एक फोर व्हीलर (कार) गाड़ी को बचाते हुए बड़े पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे की ओर लटक गई। ड्राइवर समेत दो अन्य कर्मचारी गाड़ी में ही मौजूद थे। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। ज्ञात रहे की घाटों और पुलों की मरम्मत चौड़ीकरण का कार्य प्रगतिशील है जिसकी वजह से एक ही बड़े पुल से ही आवागमन जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें