एटा में कांवड़ियों को बाइक सवार ने मारी टक्कर: तीन घायल

एटा में कांवड़ियों को बाइक सवार ने मारी टक्कर: तीन घायल, दो को आगरा किया गया रेफर

संवाददाता अमन अहमद: एटा। सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार रात एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के रानगला गलू के पास सोरों से आगरा की ओर जा रहे पांच पैदल कांवड़ियों में से दो को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ।

घटना में आगरा के पेटी खेड़ा निवासी 21 वर्षीय रोहित और 37 वर्षीय सोमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक चालक अनार सिंह (45), जो एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है, वह भी हादसे में घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों कांवड़ियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं, बाइक चालक का इलाज एटा में चल रहा है।

कोतवाली देहात थाना प्रभारी आर.के. सिंह ने बताया कि मामले में बाइक चालक अनार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। हादसे के समय सभी कांवड़िए जल भरकर कलश कांवड़ के साथ पैदल यात्रा कर रहे थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें झाँसी: एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें