एटा में दर्दनाक घटना: संतान न होने के तनाव में दंपती ने दी जान, एक ही पेड़ पर मिले शव।

एटा में दर्दनाक घटना: संतान न होने के तनाव में दंपती ने दी जान, एक ही पेड़ पर मिले शव।

जिला क्राइम रिपोर्टर अमन अहमद।

एटा जनपद के निधौली कलां थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां घरेलू तनाव और संतान न होने की पीड़ा के बीच एक दंपती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर खेत में एक ही पेड़ से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रशीदपुर गांव की है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 26 किलोमीटर दूर स्थित है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 38 वर्षीय भानु प्रताप पुत्र लाखन सिंह की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व 35 वर्षीय रामादेवी से हुई थी। भानु प्रताप ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों का कहना है कि शादी के कई वर्षों बाद भी दंपती की कोई संतान नहीं हुई थी, जिसके कारण दोनों मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। बताया गया कि इलाज भी चल रहा था, लेकिन इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। परिवार के मुताबिक मंगलवार शाम रामादेवी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद भानु प्रताप उसे तलाशते हुए खेत तक पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार, वहां उसने पत्नी को पेड़ से फंदे पर लटका देखा। आशंका जताई जा रही है कि इस दृश्य से आहत होकर उसने भी उसी पेड़ पर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में दोनों के शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में संतान न होने के कारण मानसिक तनाव की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें