कुंडा ब्लॉक के 50 ग्राम प्रधानों ने की राजा भैया से मुलाकात, प्रशासक बनाए जाने पर जताया आभार
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा ब्लॉक के लगभग 50 ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक माननीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से बेंती राजभवन में मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।
ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो गया था। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रधानों का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ाए जाने के बाद सभी प्रधान अब प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। इसी खुशी और आभार प्रकट करने के लिए बड़ी संख्या में प्रधान बेंती राजभवन पहुंचे।
प्रधानों ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राजा भैया के प्रयासों से उन्हें आगे भी ग्राम पंचायतों में कार्य करने का अवसर मिला है, जिससे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।
इस दौरान राजा भैया ने सभी प्रशासक प्रधानों को शुभ आशीर्वाद देते हुए संगठन में एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग से ही क्षेत्र का विकास संभव है।
प्रधानों ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद सभी साथी एकजुट होकर पहुंचे, जो संगठन की मजबूती का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो साथी किसी मजबूरी के कारण नहीं आ सके, उनसे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन संगठन से दूरी बनाना उचित नहीं है।
प्रधानों ने सभी साथियों से अपील करते हुए कहा कि संगठन के साथ रहकर ही सम्मान और अधिकारों की रक्षा संभव है। सभी के पास पारिवारिक एवं ग्राम पंचायत की जिम्मेदारियां होती हैं, फिर भी संगठन और समाज के लिए समय निकालना जरूरी है।
अंत में कार्यक्रम के दौरान
प्रधान एकता जिंदाबाद
माननीय राजा भैया जिंदाबाद
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद
और “उत्तर प्रदेश प्रधान संगठन जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा












