चमन चौक पट्टी में नाली पर पाटिया न होने से बढ़ी परेशानी
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पट्टी नगर के चमन चौक क्षेत्र में नाली पर पाटिया (स्लैब) न होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन नाली में फंस रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, कई बार वाहन नाली में फंसने से जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि नाली पर जल्द से जल्द पाटिया लगवाई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके तथा संभावित हादसों को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।












