न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 05 जून, 2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा में समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10.30 बजे जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा विकास कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जनपद न्यायालय परिसर, मथुरा में वृक्षारोपण किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षों की उपयोगिता के सम्बंध में बताया गया तथा सभी से अपील की गई कि साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें, जिससे हमे व आने वाली पीढ़ियों स्वच्छ वातावरण में स्वास्थ्यवर्धक सॉस ले सकें। इस अवसर पर अपर जिला जज राम किशोर पाण्डेय, डॉ पल्लवी अग्रवाल, संतोष कुमार त्रिपाठी, राजेश परासर, अरविन्द कुमार यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कुमार वर्मा सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें