यमुना घाट पर चला स्वच्छता महाअभियान, DDO गरिमा खरे ने 100 पौधे लगाकर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

यमुना घाट पर चला स्वच्छता महाअभियान, DDO गरिमा खरे ने 100 पौधे लगाकर दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

ऋषि गर्गाचार्य धाम आश्रम गढ़ाया लत्तीपुर से उठी हरित क्रांति की अलख यमुना पूजन के साथ हुआ भव्य वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना किनारे जुटा प्रशासन और जनसैलाब, स्वच्छता व वृक्षारोपण का दिया संदेश यमुना बचाओ, पर्यावरण सजाओ: गढ़ाया लत्तीपुर में DDO गरिमा खरे ने जगाई जन-जागरूकता की अलख  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मथुरा के फराह विकासखंड अंतर्गत ऋषि गर्गाचार्य धाम आश्रम, गढ़ाया लत्तीपुर में पर्यावरण संरक्षण और यमुना स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे मौजूद रहीं। उनके साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत यमुना घाट की सफाई से हुई। अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर घाट पर फैली गंदगी को हटाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद श्रद्धा के साथ यमुना पूजन किया गया तथा यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण संरक्षण संबंधी पर्चों का भी वितरण किया गया, जिनमें जल संरक्षण, पॉलीथीन मुक्त जीवन, स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश दिया गया। जिला विकास अधिकारी श्रीमती गरिमा खरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि वे पॉलीथीन का उपयोग नहीं करेंगे, जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं होने देंगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तथा अपने गांव और यमुना तट को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करेंगे। यमुना में गिर रहे सीवर के पानी की समस्या पर भी गंभीर चर्चा की गई। अधिकारियों और ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया। श्रीमती गरिमा खरे ने बताया कि मथुरा जनपद में यमुना नदी के किनारे स्थित 29 गांवों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण और यमुना स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंच सके।

इश अवसर पर
अनिलसिंह- प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख ,
हरबेंद्रसिंह -ग्राम पंचायत अधिकारी
रामवीरसिंह -प्रशासक प्रधान
पारस ठाकुर
पंडित रूपचन्द्र शर्मा एवं ब्लॉक के अन्य अधिकारी कर्मचारी ओर समस्त कीर्तन मंडल ऋषि गर्गाचार्य धाम आश्रम गढ़ाया लत्तीपुर ओर गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें