जीआरपी मथुरा जंक्शन द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार

जीआरपी मथुरा जंक्शन द्वारा मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

जिनके कब्जे से 06 मोबाइल बरामद, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 100,000/-रूपये

पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ उ0प्र0 के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा के निकट पर्यवेक्षण में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी मथुरा जंक्शन के नेतृत्व में प्लेटफाँर्म नं0 08 पर चैकिंग के दौरान जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस टीम व आरपीएफ मथुरा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 05.06.2026 को 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिसकी अनुमानित कीमत 100,000/-रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण नाम
. दिलशाद पुत्र मो० सफी निवासी देवनगर थाना कोतवाली शहर जिला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष
रिंकू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जाउपुरा थाना सिकन्दरा जिला आगरा उम्र करीब 32 वर्ष
शेखर पुत्र सुन्दरपाल निवासी नगला रामसिंह थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी उम्र करीब 55 वर्ष
इनके पास से बरामद
कुल 06 मोबाइल( 02 वन प्लस,01 सैमसंग, 02 रियल मी,01 मोटोरोला)
पूँछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग चलती ट्रेनों व स्टेशनों पर बैग और मोबाइल चोरी करके उसको बेच कर, उन्हे बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें