विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आगरा मंडल में शपथ समारोह 

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आगरा मंडल में शपथ समारोह 

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

पौधारोपण , पुरस्कार वितरण व जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर आगरा मंडल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा आगरा मंडल कार्यालय में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियो व रेल कर्मचारियों को पर्यावरण की शपथ दिलाई गयी व उसके पश्चात् ईदगाह रनिंग रूम के पास वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्काउट एवं गाइड की रैली को हरी झंडी दिखाकर मंडल कार्यालय से स्टेशन की और रवाना किया| स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता का संदेश बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रसारित किया गया। पेड़ों की कटाई से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में रैली निकाल कर जागरूकता का संदेश दिया गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कर्मचारी, स्काउट एवं गाइड द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व पर्यावरण दिवस–2026 के अवसर पर गोवर्धन हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भी किया गया।जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, स्टेशनों एवं विभागों को सम्मानित किया गया। समारोह में नदबई स्टेशन को आगरा मंडल का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन तथा कोसीकलां स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ वेस्ट मैनेजमेंट स्टेशन का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार आगरा छावनी स्टेशन को सर्वश्रेष्ठ NSG-II स्टेशन तथा इंजीनियरिंग विभाग कार्यालय को डीआरएम कार्यालय परिसर का सबसे स्वच्छ कार्यालय एवं सबसे अच्छी तरह से रखरखाव किया गया डिपो संकेत एवं दूरसंचार विभाग /ईदगाह घोषित किया गया| मोहन लाल मीना मुख्य प्रचार निरीक्षक को विशेष पुरस्कार, श्रीमती शिल्पी चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला एक्टिविस्ट, सुश्री नेहा श्रीवास्तव एवं श अंकित सक्सेना को स्काउट एवं गाइड एक्टिविस्ट, महेश मीणा को सर्वश्रेष्ठ CHI/मथुरा जं. सर्वश्रेष्ठ एक्टिविस्ट तथा श्री किशन लाल को सर्वश्रेष्ठ आरपीएफ एक्टिविस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारी श्रेणी में सोनिया एवं राकेश को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त पेंटिंग, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें विशाल बाहु, अंकांक्षा तिवारी, नीरज सिंह, जितेन्द्र उपाध्याय, कपिल शर्मा एवं भारती देवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सभी से पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ओ एंड एफ श्री राजकुमार वर्मा एवं अन्य शाखा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेl आगरा मंडल में दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ,इस वर्ष की थीम “Climate Change”” निर्धारित की गई , जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी, धौलपुर स्टेशनों व अन्य प्रमुख स्टेशनो पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए l
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 की प्रमुख उपलब्धियां
आगरा रेल मंडल द्वारा 15 मई से 5 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 संचालित किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम “Climate Change: Focusing on the Challenges Posed by Mother Earth” रही।अभियान का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर किया गया था। अभियान के अंतर्गत मंडल के लगभग 50 रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं विभिन्न इकाइयों में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता एवं जल संरक्षण से संबंधित 220 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल में 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रैलियां, क्विज प्रतियोगिताएं, जल संरक्षण कार्यक्रम, कपड़े के थैलों का वितरण एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां आयोजित की गईं।रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वयं की पानी की बोतल साथ रखने के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाई गई।अभियान में हजारों रेल यात्रियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, स्काउट एवं गाइड सदस्यों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षुओं एवं सफाईमित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें