07 को हुई एवं 17 जून को जनपद में आयोजित होंगी निःशुल्क ओपन आमंत्रण खेल प्रतियोगिताएं

07 को हुई एवं 17 जून को जनपद में आयोजित होंगी निःशुल्क ओपन आमंत्रण खेल प्रतियोगिताएं

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 06 जून, 2026 प्रभारी/जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्धनगर परवेज अली ने बताया कि जिला विकास एवं खेल प्रोत्साहन समिति द्वारा जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं में खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से 07 जून एवं 17 जून 2026 को ओपन आमंत्रण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, उनकी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन 07 जून 2026 को सब-जूनियर वर्ग बैडमिंटन एवं 17 जून 2026 को सब-जूनियर वर्ग तैराकी खेल विधाओं में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा तथा जनपद में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ओपन आमंत्रण प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा किसी भी प्रतिभागी से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों में अपनी-अपनी खेल विधाओं में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा तथा उनका संचालन समिति द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal