केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जूडापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 जून 2026 को जनपद की ग्राम पंचायत पूरे जमाई के राजस्व ग्राम जूडापुर में मलिन बस्ती क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत साफ-सफाई कराई गई तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, नियमित सफाई करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के मुकदमे में 2 आरोपी गिरफ्तार, लाठी व कुल्हाड़ी बरामद












