नगला मदिया में दो गायों की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

नगला मदिया में दो गायों की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नगला मदिया गांव में दो गायों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अतेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी गायों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया, जिसके चलते दोनों गायों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में शोक का माहौल है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं पशु चिकित्सक द्वारा किए गए परीक्षण में गायों की मौत का कारण बीमारी बताया गया है। हालांकि पीड़ित पक्ष चिकित्सकीय रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है और उनका कहना है कि मामले की गहन जांच कराई जाए ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके।
पीड़ित अतेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें