मांचौरा माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 21 से 23 जून तक
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
रानीगंज, प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज क्षेत्र स्थित महानायक अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव बाबूपट्टी में नवनिर्मित मां चौरा माता मंदिर के शुभ अवसर पर 21 से 23 जून 2026 तक तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस 21 जून (रविवार) को नौचंडी पाठ एवं वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। वहीं 22 जून (सोमवार) को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां चौरा माता की मूर्ति की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन के अंतिम दिवस 23 जून (मंगलवार) को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर मां चौरा माता का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएं।
नवनिर्मित मंदिर की भव्यता और आकर्षक स्थापत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
स्थान: ग्राम बाबूपट्टी, रानीगंज, प्रतापगढ़












