ग्रामसभा की 55 लाख की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ग्रामसभा की 55 लाख की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा जनपद के जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ में ग्रामसभा की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामसभा की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। जानकारी के अनुसार, बलवीर सिंह पुत्र तेज सिंह द्वारा ग्रामसभा के गाटा संख्या 262 की लगभग 380 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से दुकान और आवास का निर्माण कर कब्जा किया गया था। मामले की जांच और राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी अलीगंज, राजस्व विभाग की टीम तथा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की निगरानी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया गया और ग्रामसभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत लगभग 55 लाख रुपये आंकी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ग्रामसभा, सरकारी अथवा सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक सख्ती को लेकर चर्चा का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने ग्रामसभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की पहल का स्वागत किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें