प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  तुलसी सदन (हादी हॉल) में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सेवा, संस्कार, सुशासन, सम्मान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री Raja Mayankeshwar Sharan Singh उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सदर विधायक Rajendra Maurya, विश्वनाथगंज विधायक Jeet Lal Patel, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह, जिलाधिकारी Abhishek Pandey, जिला महामंत्री राजेश सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी Ram Mohan Meena, क्षेत्राधिकारी Prashant Raj Hooda सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।

ये भी पढ़ें उज्जैन में बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, करंट फैलने से आठ बकरों की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें