भटके बुजुर्ग सीएचसी महेशगंज पहुंचे, परिजनों से संपर्क की अपील
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
महेशगंज, प्रतापगढ़। जनहित में जारी एक विशेष सूचना के अनुसार, तस्वीर में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति अपना नाम किशोरी लाल तथा निवास रानी का बाग बता रहे हैं। बताया गया है कि वह भूलवश भटककर 22 जून 2026 की शाम को सीएचसी महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक, सीएचसी के कंप्यूटर ऑपरेटर धरम सिंह द्वारा बुजुर्ग के भोजन की व्यवस्था कराई गई है। वर्तमान में बुजुर्ग सीएचसी महेशगंज में सुरक्षित हैं।
यदि कोई व्यक्ति इन्हें पहचानता हो अथवा इनके परिजन हों, तो वे धर्मवीर सिंह के मोबाइल नंबर 9517487881 पर संपर्क कर इन्हें सकुशल अपने घर ले जा सकते हैं।
प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा किया जाए, ताकि बुजुर्ग अपने परिवार तक सुरक्षित पहुंच सकें।












