श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष नारद साहू सहित समाज के पदाधिकारी हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष नारद साहू सहित समाज के पदाधिकारी हुए शामिल

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। ग्राम पंडरभट्टा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में साहू समाज के जिला अध्यक्ष नारद साहू सहित समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सभी ने दिवंगत दाऊ डेहरा राम साहू को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नारद साहू के साथ महासचिव बेनूराम साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनाराम साहू, किसान प्रकोष्ठ संयोजक यशवंत साहू, बेमेतरा तहसील अध्यक्ष रोहित साहू सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने दिवंगत के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें