GDA,द्वारा आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) क्षेत्र में आरडीसी क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया

GDA,द्वारा आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) क्षेत्र में आरडीसी क्षेत्र में सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक : 24 जून, 2026 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आरडीसी (राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर) क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं के संरक्षण एवं नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान आरडीसी स्थित प्राधिकरण की मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना के प्लॉट पर सार्वजनिक पार्किंग हेतु आरक्षित स्थान पर वाहनों की पार्किंग कराकर अवैध रूप से धनराशि वसूलने की शिकायत का संज्ञान लिया गया। मौके पर पहुंचकर जांच किए जाने पर एक व्यक्ति द्वारा वाहन चालकों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलना पाया गया।प्राधिकरण की टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि उक्त स्थल पर किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को पार्किंग शुल्क वसूलने का कोई अधिकार अथवा अनुमति प्रदान नहीं की गई है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नागरिकों से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, अतिक्रमण अथवा अन्य अनियमित गतिविधि की सूचना तत्काल प्राधिकरण अथवा स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें