लगातार प्रयासों से मिली सफलता, डाही संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

लगातार प्रयासों से मिली सफलता, डाही संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।रेडिगारापुर मुख्य मार्ग (पक्का तालाब) से डाही संपर्क मार्ग, जो कई वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी, मेरे लगातार व्यक्तिगत प्रयासों तथा जिला पंचायत के सदन में कई बार उठाए गए मुद्दे के परिणामस्वरूप अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क के निर्माण/मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।इसके लिए अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड एवं श्री संदीप सिंह जी (जेई) का विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दी।मुझे पूर्ण विश्वास है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मेरे क्षेत्र की रमईपुर संपर्क मार्ग सहित अन्य जर्जर सड़कों के लिए दिए गए प्रस्तावों पर भी शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें 7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें