दिलीपपुर–प्रतापगढ़ मार्ग पर कादीपुर सई नदी का पुल क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

दिलीपपुर–प्रतापगढ़ मार्ग पर कादीपुर सई नदी का पुल क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। दिलीपपुर–प्रतापगढ़ मार्ग पर कादीपुर स्थित सई नदी का पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पुल के बीचों-बीच सड़क का हिस्सा उखड़ चुका है और कई स्थानों पर लोहे की सरिए बाहर निकल आई हैं। ऐसे में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका लगातार बनी हुई है।यह मार्ग प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख संपर्क मार्ग है। स्थानीय लोगों के अनुसार पुल की स्थिति पिछले कुछ समय से लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। विशेषकर रात के समय या तेज गति से गुजरने वाले वाहनों के लिए यह क्षतिग्रस्त हिस्सा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सई नदी के पुलों की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। पुल की मौजूदा हालत को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, चेतावनी संकेतक एवं बैरिकेडिंग लगाई जाए तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से पहले स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

ये भी पढ़ें मुख्यमंत्री के आगमन पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें