मुख्यमंत्री जनता दर्शन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: सैयद दरगाह के पास कब्रिस्तान से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

मुख्यमंत्री जनता दर्शन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: सैयद दरगाह के पास कब्रिस्तान से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद के पिलुआ क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनता दर्शन में की गई शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सैयद दरगाह के पास स्थित कब्रिस्तान की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया।
मुख्यमंत्री को शिकायत मिलने के बाद विशेष सचिव, मुख्यमंत्री ने एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवा दिया।
जानकारी के अनुसार, पिलुआ निवासी नेकसे खां पुत्र मुमताज़ अली ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की।
प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया और लोगों ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की पहल की सराहना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें