जल जीवन मिशन में ठेकेदार की कथित लापरवाही, मचान गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा
प्रतापगढ़ जिले के थाना बाघराय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बारो में जल जीवन मिशन के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कार्यस्थल पर मचान खोला जा रहा था, तभी अचानक पूरा मचान भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघराय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में धारूपुर निवासी पूनम (52 वर्ष), पत्नी सदाशिव, आलोक कुमार तथा एक अन्य मजदूर शामिल हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है












