शनि जात मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शनि जात मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम-एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा/जलेसर। जलेसर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध शनि जात मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र और छोटे मियां-बड़े मियां की दरगाह का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शनि जात मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और मेले के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें