जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला; इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़।जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला; इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत, कई घायल

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में वर्षों पुराने जमीनी विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार पर कुल्हाड़ी, सरिया, लाठी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।हमले में परमीला देवी (45), उनके पुत्र प्रवेश पटेल (14), इंद्रेश (11) और पुत्री प्रतिभा (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां 14 वर्षीय प्रवेश पटेल की प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपाल पटेल और उनके पड़ोसी पक्ष के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला तहसील में विचाराधीन बताया जा रहा है और पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।बताया जा रहा है कि घटना के समय पृथ्वीपाल पटेल किसी काम से तहसील गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित पक्ष विवादित जमीन पर मेड़ बनाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर कथित तौर पर घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया गया।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें SNS कॉलेज ऑफ एजुकेशन को BCI से एलएलबी पाठ्यक्रम की दी मंजूरी, ग्रामीण छात्रों को गांव में मिलेगी विधि शिक्षा की सुविधा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें