दिनांक:08/07/2026अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं ‘सी.सी.सी.’ कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 20 जुलाई तक करें आवेदन

दिनांक:08/07/2026अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं ‘सी.सी.सी.’ कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 20 जुलाई तक करें आवेदन

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।प्रशांत कुमार सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश संख्या उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग के क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक / युवतियों हेतु संचालित “ओ” लेवल एवं “सी.सी.सी.” कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त तथा जनपद में चयनित प्रशिक्षण संस्थाओं के माध्यम से पात्र अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक/युवतियों को निःशुल्क “ओ” लेवल एवं “सी.सी.सी.” कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 20 जुलाई, 2026 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित दिशा-निर्देश, पात्रता, आवश्यक अभिलेख एवं समय सारिणी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के उपरांत अभ्यर्थी आवेदन-पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त कर उस पर अपने हस्ताक्षर करते हुए समस्त आवश्यक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित दिनांक 20 जुलाई, 2026 को सायं 05:00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद में अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी जमा करेंगे। यदि ऑनलाइन आवेदन के साथ संलग्न अभिलेखों अथवा आवेदन में अंकित किसी भी सूचना / तथ्य में त्रुटि, असत्य अथवा फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो उसका समस्त उत्तरदायित्व संबंधित अभ्यर्थी का होगा। ऐसे प्रकरणों में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा आवेदन निरस्त किए जाने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त आवेदन-पत्रों / हार्ड कॉपी पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया