प्रतापगढ़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने हत्या पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

प्रतापगढ़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने हत्या पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के जैतीपुर कठार ग्रामसभा के बघुमार गांव में राममिलन गुप्ता की निर्मम हत्या के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने सदर तहसीलदार एवं संबंधित लेखपाल से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की।

परिजनों ने बताया कि राममिलन गुप्ता की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिवार के सामने आजीविका, बच्चों की पढ़ाई और बेटी के विवाह जैसी गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के साथ-साथ हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत रहेंगे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता एवं शासन की सभी पात्र योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें