यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 20 IAS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में नई तैनाती

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 20 IAS अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में नई तैनाती

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार सुधा वर्मा को श्रमायुक्त बनाया गया है। वहीं सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है। के. रीभा को एडिशनल डायरेक्टर माइनिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसके अलावा रिया केजरीवाल को आईसीडीएस (ICDS) में विशेष सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। तबादला सूची में राज्य कर विभाग में भी आईएएस अधिकारियों की तैनाती बढ़ाई गई है। नोएडा के बाद अब गाजियाबाद में भी एडिशनल कमिश्नर के पद पर आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। माइनिंग विभाग में फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं की गई है। विभाग में के. रीभा को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद माइनिंग प्रशासन में नई कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
प्रदेश सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, तबादला सूची में कुछ नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया