शिकायतों पर पुलिस का एक्शन: जीटी रोड की कैंटीन पर छापा, संचालक हिरासत में।

शिकायतों पर पुलिस का एक्शन: जीटी रोड की कैंटीन पर छापा, संचालक हिरासत में।

संवादाता अमन अहमद

एटा। जनपद में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एटा पुलिस ने शनिवार को जीटी रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी नगर कृतिका सिंह के नेतृत्व तथा नवागत कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक के.के. लोधी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने कंपोजिट शराब की दुकान के समीप संचालित एक कैंटीन पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शराब की दुकान के बराबर संचालित कैंटीन में नियमों के विपरीत शराब पीने की व्यवस्था कराई जा रही है। शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान कैंटीन संचालक विशेष को शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। छापेमारी के दौरान कैंटीन में मौजूद कई लोग शराब का सेवन करते मिले। पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि जीटी रोड क्षेत्र के कई ढाबों और होटलों में अवैध रूप से शराब पिलाने और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सभी स्थानों की निगरानी बढ़ा दी गई है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कृतिका सिंह, कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक के.के. लोधी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि कहीं भी अवैध शराब बिक्री या नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें