ई-रिक्शा विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दबंगों ने की पिटाई

ई-रिक्शा विवाद में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दबंगों ने की पिटाई

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा में बैठने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि दबंग पक्ष के लोगों ने पीड़ित के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को परिजनों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें