माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की लगभग ₹596.40 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की लगभग ₹596.40 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 17 जुलाई 2026उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने गाजियाबाद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं आधारभूत संरचना से संबंधित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री के संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुरूप आयोजित हुआ, जिसमें गाजियाबाद जनपद की विकास परियोजनाओं को प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की लगभग ₹91.29 करोड़ लागत की 4 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग ₹505.11 करोड़ लागत की 19 नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹596.40 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को नई गति प्रदान की गई। लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएँ माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मधुबन बापूधाम योजना में निर्मित 856 ईडब्ल्यूएस आवासों का लोकार्पण किया। यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इसी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत मधुबन बापूधाम योजना एवं राजस्व ग्राम निवाड़ी योजना के एक-एक चयनित लाभार्थी को उनके आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की। मधुबन बापूधाम योजना के लाभार्थी श्री कृष्ण कुमार को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के माध्यम से उनका सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास का सपना साकार हुआ है।इसके अतिरिक्त राजस्व ग्राम निवाड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 528 ईडब्ल्यूएस आवासों का भी लोकार्पण किया गया, जिससे निम्न आय वर्ग के परिवारों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध होंगे। आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में ग्राम सिकरोड़ में 45 मीटर चौड़ी जोनल रोड (A-6) के अवशेष भाग, ड्रेनेज एवं सीवरेज कार्य का लोकार्पण किया गया। यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ जल निकासी एवं शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ करेगी।ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने हेतु मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में निर्मित 33/11 केवी सब-स्टेशन भवन का भी लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी ने गाजियाबाद के समग्र शहरी विकास को नई दिशा देने वाली अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनमें प्रमुख हैं—हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण, जिससे शहर के प्रमुख चौराहे पर यातायात जाम में उल्लेखनीय कमी आएगी।राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (RDC) में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, जिससे पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा। मेरठ रोड से आउटर रिंग रोड को जोड़ने वाली “हम-तुम रोड (C-24 जोनल रोड)” का चौड़ीकरण, ड्रेनेज एवं सीवर लाइन निर्माण। हापुड़ रोड से मधुबन बापूधाम थाना तक NDRF रोड एवं नाले का निर्माण।प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों हेतु ओवरहेड टैंक, ट्यूबवेल, पंप हाउस एवं राइजिंग मेन का निर्माण।गोविंदपुरम एसटीपी से बुनकर मार्ट तक 30 मीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण।56 एमएलडी एसटीपी आउटलेट से संबंधित पाइपलाइन एवं सड़क विकास कार्य।तालाब क्षेत्र की बाउंड्री वॉल, रिटेनिंग वॉल, नाली एवं सड़क निर्माण। गोविंदपुरम जंक्शन एवं हरसांव जंक्शन का सौंदर्यीकरण।मधुबन बापूधाम में विकसित होने वाला “विकसित भारत पार्क”।आधुनिक राउंडअबाउट एवं “आनंद वाटिका” का विकास। शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थिएटर का निर्माण। मधुबन बापूधाम के विभिन्न पॉकेटों का समग्र विकास।1.5 किलोमीटर लंबी नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड का निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्य।प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच का प्रतिबिंब इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से गाजियाबाद एवं विशेष रूप से मुरादनगर, मोदीनगर तथा आसपास के क्षेत्रों में आवास, सड़क, जल निकासी, विद्युत, पार्किंग, हरित क्षेत्र एवं शहरी अधोसंरचना में व्यापक सुधार होगा। इससे नागरिकों को बेहतर यातायात, सुरक्षित आवास, आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएँ तथा सुव्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध होगा।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आधारभूत संरचना के तीव्र विकास के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में इन सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने तथा नई परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में धरातल पर उतारने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्राधिकरण ने विश्वास व्यक्त किया कि इन जनोपयोगी परियोजनाओं के पूर्ण होने से गाजियाबाद एक आधुनिक, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विश्वस्तरीय नगरीय विकास मॉडल के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें