गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना साहिबाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता टप्पेबाजी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार 100 ग्राम सोने जैसा पीली धातु का बिस्किटनुमा टुकड़ा तथा ₹2.50 लाख नकद बरामद
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना साहिबाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से सस्ते दामों पर सोना बेचने का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 100 ग्राम सोने जैसा पीली धातु का बिस्किटनुमा टुकड़ा तथा ₹2.50 लाख नकद बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों को बाजार मूल्य से कम कीमत पर सोना दिलाने का लालच देते थे। पहले नकली सोने का बिस्किट दिखाकर विश्वास जीतते और सौदा तय होने पर असली नकदी लेकर पीड़ितों को “भारतीय मनोरंजन बैंक” लिखे नकली नोटों से भरा बैग थमा देते थे। इसी तरह उन्होंने एक पीड़ित से ₹10 लाख की ठगी की थी। मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।












