फतेहपुर: अलग अलग मामलो में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अलग अलग मामलो में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फतेहपुर: अलग अलग थानों की पुलिस ने फरार वांछित और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि सुल्तानपुर घोष थाने के प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, शिवानंद सिंह और अन्य पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान गौतम पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम ओरमा को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वारंटी था और काफी समय से फरार चल रहा था। वहीं जाफरगंज थाने के उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने अपनी टीम के साथ सत्यम पासवान पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम पहेवा, थाना साढ़, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया।फतेहपुर: अलग अलग मामलो में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इसी क्रम में किशनपुर थाने के उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह ने सुरेश सिंह उर्फ मुर्दा पुत्र केवल निवासी ग्राम गोन्दौरा को गिरफ्तार किया है।

उस पर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, गर्भवती करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं। वह काफी समय से फरार था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें गाय को बचाने के प्रयास में दर्दनाक हादसा, पिकअप ऑटो पलटने से चालक की मौत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें