प्रतापगढ़ में कार-बाइक की टक्कर के बाद चली गोली, युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

प्रतापगढ़ में कार-बाइक की टक्कर के बाद चली गोली, युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज कैथौला बाजार में रविवार को कार और बाइक की ओवरटेक मे टक्कर के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कार सवार एक दबंग ने अपने लाइसेंसी असलहे से युवक पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और कार की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान कार सवार व्यक्ति ने कथित तौर पर लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपित की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें