लखनऊ-गोंडा मार्ग पर भीषण हादसा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

गोंडा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक, दिए राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब दर्शन के लिए जा रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से 11 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग दर्शन के लिए निकले थे, तभी यह घटना घटी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।

प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

(इस खबर को अपडेट किया जा सकता है जैसे ही अधिक जानकारी मिले।)

ये भी पढ़ें बीजेपी की बड़ी बैठक आज, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें