कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटी उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की एटा टीम
संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा। श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा और स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, एटा की टीम ने सेवा शिविर का आयोजन किया। कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित गुरुकुल के पास लगाए गए शिविर में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों को फल, जलपान एवं शीतल पानी वितरित कर सेवा की।
कांवड़ यात्रा के दौरान तेज धूप और उमस के बीच लंबी दूरी तय कर रहे शिवभक्तों को जब शिविर में फल एवं जलपान उपलब्ध कराया गया तो उन्हें काफी राहत मिली। समिति के सदस्यों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की सेवा करना पुण्य के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी कार्य है। इसी सेवा भावना के उद्देश्य से समिति की ओर से शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और जनसेवा की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के संरक्षक देवेन्द्र सिंह, सचिव पी.एस. राजपूत, शिवराज सिंह, एसके माथुर, पवन चतुर्वेदी, मानपाल सिंह, प्रतीक सक्सेना, चंचल लोधी, मोहिब अहमद और मोहम्मद आसिफ सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कांवड़ यात्रियों को फल, पानी और जलपान वितरित किया।
शिविर में पहुंचे कांवड़ यात्रियों ने समिति के सेवा कार्य की सराहना करते हुए पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान समिति के सदस्यों में सेवा भावना और उत्साह दिखाई दिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जनहित एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें भुपियामऊ मंडी में फिर चोरी, लगातार पांचवीं वारदात से व्यापारियों में आक्रोश












