वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज़ बुलंद, महासभा की बैठक में सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज़ बुलंद, महासभा की बैठक में सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग

वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर, यूपी शिक्षक महासभा की बैठक में उठी अहम मांगें

सिद्धार्थनगर (बांसी): आजाद नगर स्थित विद्याविद्या आदर्श इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रधान महासचिव जियारत हुसैन ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक संगठनों से नियमित संवाद कर रहे हैं और शिक्षक सेवा नियमावली बनाए जाने पर विचार चल रहा है। सरकार द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की आईडी बनाए जाने और ऑनलाइन उपस्थिति अपलोड को अनिवार्य करने जैसे कदम इस दिशा में बड़ी पहल हैं।

महासभा के मंच से जियारत हुसैन ने दो टूक कहा कि “जब तक मैं आप सभी को मानदेय नहीं दिला देता, तब तक न माला पहनूंगा और न किसी से चंदा लूंगा।” उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ शिक्षकों की नहीं, उनके परिवार और बच्चों के भविष्य की है।

बैठक की अध्यक्षता चंदेश्वर प्रसाद पांडे ने की।

जिलाध्यक्ष देशबंधु शुक्ला ने खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों का आभार जताया और कहा कि जनपद के सभी शिक्षक संगठन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में जिला महासचिव गौरव राय, श्यामधर पांडे, देव कुमार त्रिपाठी, कृष्णधार दुबे, रामेश्वर उपाध्याय, सुनील कुमार पांडे, राकेश कुमार पांडे, रघुनाथ प्रसाद शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति पांडे समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुछ शिक्षकों को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक के अंत में जलपान के बाद समापन की घोषणा की गई।

यह बैठक न केवल शिक्षकों की आवाज़ बुलंद करने का मंच बनी, बल्कि सरकार को यह संदेश भी दिया कि अब वित्तविहीन शिक्षकों की उपेक्षा और नहीं सहेंगे।

ये भी पढ़ें रब्बानी पॉलीक्लिनिक एंड डेंटल सेंटर में चोरी की घटना को 65 घंटे बीते, पुलिस अब भी सुराग विहीन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें