एडीएम व एएसपी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

एडीएम व एएसपी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

 एसडीएम अभिनीत को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य खागा, फतेहपुर । यमुना नदी के दिन प्रतिदिन बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने एसडीएम अभिनीत कुमार तहसीलदार व नायब तहसीलदार राजस्व व पुलिस कर्मियों के साथ साथ किशनपुर कस्बे समेत विजयीपुर विकास खण्ड क्षेत्र के यमुना तटवर्ती बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामीण इलाकों महावतपुर असहट व अन्य गाँवो का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ नियंत्रण व आपात कालीन ब्यवस्थाओ का जायजा लिया, साथ ही महावतपुर असहट गांव में बनाए गए राहत शिविर की ब्यवस्थाओ की सत्यता को भी परखा, इस दौरान एडीएम श्री त्रिपाठी ने मातहत तहसील व राजस्व अधिकारियों कर्मियों को बाढ़ नियंत्रण सम्बन्धित सभी तैयारियां पहले से पूरी करने के साथ राहत सामग्री राशन आदि की पर्याप्त मात्रा में ब्यवस्था किये जाने के दिशा निर्देश दिये, साथ ही ग्रामीणों से रूबरू हो उनसे उनकी समस्याओं के बावत जानकारी प्राप्त कर समस्याओ के निराकरण के सम्बन्धित विभागियो को दिशा निर्देश दिए।

एडीएम श्री त्रिपाठी ने बाढ़ नियंत्रण चौकी व अन्य कर्मियों को किसी भी आपात कालीन स्थित से निबटने के लिए एलर्ट मोड में रहने के दिशा निर्देश दिये। वहीं एएसपी श्री सिंह ने पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सचेत रहने व सतत निगरानी बनाए रखने के दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एएसपी महेंद्र पाल सिंह, एसडीएम अभिनीत कुमार तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष गौतम समेत राजस्व अधिकारी कर्मी व ग्राम प्रधान समेत जन सामान्य के लोग व थाने के पुलिस सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें इंस्टाग्राम पर बनी दोस्ती बनी जानलेवा, युवक को नंगा कर पीटा – वीडियो वायरल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें