यमुना का रौद्र रूप : किशनपुर क्षेत्र में कई घर जलमग्न, गांवों का संपर्क टूटा

यमुना का रौद्र रूप : किशनपुर क्षेत्र में कई घर जलमग्न, गांवों का संपर्क टूटा

संपर्क मार्ग भी डूबे, आवागमन बाधित

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य किशनपुर, फतेहपुर । यमुना नदी ने किशनपुर क्षेत्र में इस समय रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना तटवर्ती गांवों में हाहाकार मचा है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाना शुरू कर दिया है पिछले तीन दिनों से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे किशनपुर से पहाड़पुर और महावतपुर असहट से जालंधरपुर मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। संपर्क मार्गों के डूब जाने से मड़ौली, गुरुवल, गढ़ीवा, मझिगवां, सेधरी, विकौरा और जालंधरपुर के ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

गुरुवल और नरौली गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। गढ़ा से कुल्ली को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी यमुना के पानी में समा गया है। महावतपुर असहट गांव में सोहनलाल, श्यामसुंदर, कल्लू, महेंद्र, धरमवीर और रमेश के घरों में पानी घुस चुका है। इन परिवारों को प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।किशनपुर कस्बे के कुछ वार्डों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। सर्वोदय इंटर कॉलेज में राहत शिविर बनाया गया है, जहां कस्बे के बाढ़ प्रभावित परिवारों को शरण दी जा रही है। वार्ड संख्या छह (अहिराना बहिराना) में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर भी पानी में डूब गया है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति रोक दी गई है।

सड़कों पर दरारें, भारी वाहनों पर रोक

बाढ़ और बारिश के कारण कस्बे में बने पक्के पुल को जोड़ने वाली सड़क पर शनिवार रात दरारें पड़ गईं। सड़क के बीचों बीच बड़ी-बड़ी दरारें आने पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों ने सड़क पर भारी वाहनों और चारपहिया गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अब केवल पैदल और बाइक सवारों को इस मार्ग से निकलने की अनुमति दी जा रही है। सड़क बंद करने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। इस बाबत पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सील ने बताया कि जलस्तर कम होने के बाद ही मार्ग की मरम्मत कर आवाजाही बहाल की जाएगी।

ये भी पढ़ें एडीएम व एएसपी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें