मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता,  दहेज हत्या मामले में आरोपी पुरुष और महिला गिरफ्तार

मारहरा पुलिस को बड़ी सफलता,  दहेज हत्या मामले में आरोपी पुरुष और महिला गिरफ्तार

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार, एटा:जनपद एटा के थाना मारहरा पुलिस को दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त एवं एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई थाना मारहरा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 81/25, धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

1. ओमप्रकाश पुत्र बनवारी

2. एक महिला अभियुक्ता, दोनों निवासी ग्राम पिदौरा, थाना मारहरा, जनपद एटा।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाने स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

इस सफल गिरफ्तारी में थाना मारहरा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

थानाध्यक्ष: कृष्णकान्त लोधी

उप निरीक्षक: राजेश कुमार गौतम

हेड कांस्टेबल: प्रदीप कुमार

कांस्टेबल: सोनू कुंतल

महिला कांस्टेबल: प्रतीक्षा

मारहरा पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है तथा दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का संकेत मिला है।

ये भी पढ़ें यमुना का रौद्र रूप : किशनपुर क्षेत्र में कई घर जलमग्न, गांवों का संपर्क टूटा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें